प्रख्यात शायरों की 10 शायरी

1.जुबां तो खोल , नजर तो मिला, जवाब तो दे,
मैं कितनी बार लुटा हुँ, मुझे हिसाब तो दे,
तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव,
मैं तुझे कैसे पढूंगा, मुझे किताब तो दे।
                       --राहत इंदौरी

2.उनके देखने से जो आ जाती है मुँह पर रौनक,
वो समझते हैं बीमार का हाल अच्छा है।
                           --मिर्जा ग़ालिब

3.अदा से देख लो जाता रहे गिला दिल का,
बस एक निगाह पर ठहरा है फैसला दिल का।
                              --अरशद अली खान

4.अच्छा खासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ,
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ।
                      --अनवर साहब

5.जुस्तजू जिस की थी उस को तो न पाया हमने,
इस बहाने दुनिया देख ली हमने।
                --शहरयार

6.जिसकी नज़रों में था हर इंसां का चेहरा दागदार,
आईने के सामने आकर वो शरमाया बहुत।
               --अज्ञात

7.ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा,
ऐसे आने से बेहतर था न आना तेरा।
              --देहलवी

8.बहुत पहले से उन कदमों की आहट जान लेते हैं।,
तुझे ये ज़िन्दगी हम दूर से पहचान लेते हैं।
                       --फ़िराक़ गोरखपुरी

9.ख़ुशी छीनी है तो गम का एतमाद न कर,
जो रूह गम से भी उकता गयी तो क्या होगा।
                   --एहसान दानिश

10.हो गयी पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए,
मेरे सीने में नही तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, ये आग जलनी चाहिए।
           --दुष्यंत कुमार

Comments

Popular posts from this blog

Top 5 ghalib shayri